हिसार जिले के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज(Agroha Medical College) में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर चिकित्सकों(Doctors) का धरना लगातार जारी है। जहां डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मेडिकल प्रशासन के खिलाफ वीरवार की रात में कॉलेज कैंपस में कैंडल मार्च(Candle march) निकाला।
बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल(doctors’ strike) के चलते मेडिकल में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरना दे रहे डॉक्टरों(Doctors) ने बताया कि मेडिकल प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जब तक मेडिकल प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं करता, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के धरनारत डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने मेडिकल प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग(Emergency Ward) के आगे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

जिससे मरीजों को होने वाली परेशानी का ज़िम्मेदार मेडिकल प्रशासन होगा। धरनारत चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मांगे पूर्ण रूप से जायज है, यदि मेडिकल प्रशासन उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं कर सकता तो वो और किससे न्याय की उम्मीद करें।
सुविधाओं के नाम पर अनाप-शनाप वसूली
चिकित्सकों ने बताया कि मेडिकल प्रशासन द्वारा सुविधाओं के नाम पर उनसे अनाप-शनाप वसूली की जा रही है, जो उन्हें बर्दाश्त नहीं। जब उनके द्वारा इस प्रकार की नीतियों को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो उन्हें डराया धमकाया जाता है। भविष्य खराब करने की बात कही जाती है। अपनी समस्या के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि वे मेडिकल कैंपस में रहते हैं।

सर्दी हो या गर्मी एसी का बिल करना पड़ेगा पे
जहां उनके रूम का किराया पहले 3400 था, अब 10 हजार कर दिया। इसके साथ रूम में लगे एसी का बिल पहले वो 3750 देते थे, जिसे बढ़ाकर अब 10 हजार कर दिया। चाहे गर्मी हो सर्दी उन्हें एसी का 10 हज़ार बिल ही पे करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त मेस के खाने के बिल को लेकर भी डॉक्टरों ने अपनी शिकायत मेडिकल प्रशासन को दी है। लेकिन अभी तक मेडिकल प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की गई है।







