भारत छोड़ो आंदोलन का ऐतिहासिक दिवस: सरकार के खिलाफ लघु सचिवालय में कर्मचारी संगठनों ने डाला महापड़ाव

हिसार

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक दिवस पर प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में जिला हेडक्वार्टर पर महापड़ाव डाला गया है। हिसार के जिला मुख्यालय पर स्थित लघु सचिवालय ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों द्वारा  24 घंटे तक लघु सचिवालय के गेट पर ही पड़ाव लगाया जाएगा। रात भर कर्मचारी धरना स्थल पर ही रहेंगे।

किन संगठनों ने लिया भाग

अखिल भारतीय कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के ऐतिहासिक दिवस पर यह महापड़ाव डाला गया है।

Whatsapp Channel Join

इस महापड़ाव में एटक, इंटक, सर्व कर्मचारी संघ, मिड डे मील वर्कर यूनियन, आशा वर्कर्स यूनियन, सीटू, बैंक कर्मचारी यूनियन, हरियाणा कर्मचारी महासंघ सहित कई यूनियन के साथ जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया है।

किन मांगों को लेकर डाला महापड़ाव

सुरेश ने बताया  कि कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने, आशा वर्कर्स और मिड डे मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, समान काम समान वेतन देने, मेडिकल सुविधाएं देने सहित कई मांगों को लेकर लगातार सरकार के साथ संघर्ष किया जा रहा है। मगर कर्मचारी विरोधी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसलिए यह महापड़ाव डाला गया है। अगर फिर भी सरकार ने मांगों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो आगामी समय में बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।