Fierce collision between roadways bus and truck

Haryana में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण टक्कर, करीब 25 यात्री घायल

हिसार

Haryana के हिसार जिले के नारनौंद में माजरा प्याऊ के पास जींद-हांसी रोड पर वीरवार सुबह करीब 8 बजे घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोहरे के चलते हरियाणा रोडवेज की बस और धान की बोरियों से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए।

WhatsApp Image 2024 11 14 at 10.13.01 AM

इस टक्कर में बस और ट्रक के चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नारनौंद, हांसी और हिसार के विभिन्न अस्पतालों में भेजा जा रहा है। घायलों को पहले नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुँचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 660

हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मामले की जांच जारी है। नारनौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। घायलों के अनुसार, सड़क पर सुबह कोहरा बहुत घना था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

WhatsApp Image 2024 11 14 at 10.18.05 AM

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल यात्रियों का नारनौंद, हांसी और हिसार के अस्पतालों में इलाज जारी है। पुलिस की ओर से घायलों के परिवारों को सूचित किया जा रहा है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Screenshot 669

अन्य खबरें..