hisar-10 pdadhikariyo ne choda bjp ka daaman ceo ki karypernali se najar aaye pareshan

Hisar : 10 पदाधिकारियों ने छोड़ा भाजपा का दामन, सीईओ की कार्यप्रणाली से नजर आए परेशान

हिसार

हिसार में भाजपा के करीब दस पन्ना प्रमुखों सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा पार्टी में अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़ने का ऐलान करने का मामला सामने आया है। जिन्होंने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। बताया जा रहा है कि सभी जिला परिषद के सीईओ पर कार्रवाई न होने से नाराज हैं। पन्ना प्रमुखों ने दावा किया कि जिला प्रधान के संज्ञान में मामला होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।

बता दें कि हिसार के खंड अग्रोहा के गांव नंगथला में शनिवार को भाजपा के पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री किसान मोर्चा प्रभारी, मंडल महामंत्री, एससी मोर्चा प्रभारी, सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिसमें सभी ने अनदेखी के आरोप लगाए और सामूहिक इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भेजने का फैसला लिया गया।

पार्टी निर्देशों की कर रहे पालना, फिर भी कार्यों की अनदेखी

Whatsapp Channel Join

बैठक में शामिल पन्ना प्रमुख नरेंद्र चौहान व अन्य ने कहा कि सभी पदाधिकारी, प्रभारी कड़ी मजबूती से पार्टी की सेवा व निर्देशों की पालना करते आए हैं, लेकिन उनके कार्यों की अनदेखी हो रही है। जब भाजपा के पदाधिकारियों, प्रभारियों के ही कार्य नहीं हो रहे तो आम लोगों के काम कैसे होंगे।

परिषद के सीईओ लगातार कर रहे अनदेखी

उन्होंने बताया कि 7 गांव के सरपंच, हिसार डीसी, प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल सहित पार्टी के अन्य उच्च पदाधिकारियों को अवगत करवा चुके कि जिला परिषद के सीईओ लगातार उनकी अनदेखी कर रहे हैं। उन द्वारा ग्राम विकास के कार्यों में अड़चन पैदा की जा रही है। सभी को जानकारी देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। नाराज पदाधिकारी एवं प्रभारियों ने कहा कि उनके कार्यों की अनदेखी के चलते, आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा।

इन पदाधिकारी ने दिया इस्तीफा

-प्रभारी अग्रोहा मंडल – अविनाश

-शक्ति केंद्र -देशराज बुआल

-शहर शक्ति केंद्र प्रमुख- राजेश कुमार 104

-पन्ना प्रमुख – नरेंद्र चौहान

-बूथ अध्यक्ष -देशराज 105

-महावीर सिंह -106

-सुभाष भादू- 108

-मंडल महामंत्री किसान मोर्चा अग्रोहा सुरेश पवार 107-एससी मोर्चा अग्रोहा मंडल अध्यक्ष -उम्मेद सिंह