bhiwani

Hisar: आनंद उर्फ ऐनक हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हिसार

पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन के निर्देश पर Hisar पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने गांव खरड़ अलीपुर निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है। कपिल, आनंद उर्फ ऐनक की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोपी है

घटना का विवरण
15 अगस्त 2024 को गांव खरड़ अलीपुर में कार सवार आनंद उर्फ ऐनक और उसके साथियों पर तीन हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले में आनंद की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना सदर हिसार में हत्या और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ जारी
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कपिल ने हत्या की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

Whatsapp Channel Join

आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी
गिरफ्तारी के बाद कपिल को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगालने में जुटी है।

Read More News…..