Congress MP JP's effigy was beaten with shoes

Hisar में कांग्रेस MP JP के पुतले को जूते-चप्पल से पीटा, BJP महिला मोर्चा का प्रदर्शन, जानें क्या रखी मांग

हिसार

Hisar में सिरसा रोड स्थित भाजपा(BJP) कार्यालय के सामने आज शाम को भाजपा(BJP) महिला मोर्चा(Mahila Morcha) ने कांग्रेस(Congress) सांसद जयप्रकाश (MP JP) का पुतला फूंका और उसे जूते-चप्पल मारे। यह विरोध प्रदर्शन जयप्रकाश(MP JP) के एक बयान के खिलाफ किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि किरण चौधरी, जो एक महिला हैं, राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं हो सकतीं और बंसीलाल के परिवार में केवल पुरुष ही राजनीतिक वारिस हो सकते हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने इस बयान की कड़ी निंदा की है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने जयप्रकाश के बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान गायत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं ही परिवार की असली विरासत संभालती हैं और वे ही परिवार की मुखिया होती हैं। भाजपा और नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को मान-सम्मान देते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा सार्थक किया है। भाजपा ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33% आरक्षण दिया और पंचायतों में 50% आरक्षण दिया है। इसके विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को नीचा दिखाने का काम किया है।

Congress MP JP's effigy was beaten with shoes - 2

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जयप्रकाश के बयान को घटिया मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री किरण चौधरी के बारे में जयप्रकाश का बयान बताता है कि कांग्रेस के नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते। महिलाओं ने जयप्रकाश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जयप्रकाश माफी नहीं मांगते तो भाजपा महिला मोर्चा पूरे हरियाणा में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Whatsapp Channel Join

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें प्रोमिला पुनिया, कौशल्या, कृष्णा, दिनेश, सुनीता, कृष्णा, पूनम जांगड़ा, पूनम, सुमन, प्रीति रानी, प्रिया और गोल्डी प्रमुख थीं। सभी ने एक स्वर में जयप्रकाश के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने हमेशा किया महिलाओं का अपमान

गायत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है और यह नया बयान उसी का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और उन्हें समाज में उच्च स्थान दिलाने का प्रयास किया है। भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं जयप्रकाश के बयान से बेहद आहत हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक जयप्रकाश माफी नहीं मांगते, वे चैन से नहीं बैठेंगी।

5 सीट जीतकर हो गए घमंड में चूर

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जयप्रकाश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि कांग्रेस के नेता पांच सीटें जीतने के बाद घमंड में चूर हो गए हैं और वे हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को महिलाओं की इज्जत करना नहीं आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जयप्रकाश ने माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ पूरे हरियाणा में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अन्य खबरें