hisar mei road jaam

Hisar: सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने अधिकारियों से कह दी ऐसी बात, बोलती हो गई बंद, पढ़िए

हिसार

हरियाणा के जिले Hisar में सीवरेज समस्या से परेशान होकर भारत नगर निवासियों ने मंगलवार यानी आज मिल गेट रोड जाम कर दिया। वहीं जाम के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह से बंद हो गई। जिसके बाद लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल मौके पर पहुंचे अधिकारी प्रदर्शन कर रहे लोगों को मनाने में जुटे हैं। बता दें कि प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासियों कहना है कि वे लोग करीब 6 महीने से सीवरेज समस्या झेल रहे हैं। साथ ही समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या वैसे की वैसे ही है।

10 दिन रह कर दिखा दो हम आपको मान जाएंगे

परेशान क्षेत्रवासियों ने बताया कि घरों के सामने सीवरेज का गंदा पानी जमा है। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुभर हो गया है। लोगों को पूरा दिन बदबूदार माहौल में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी की वजह से मच्छरों की भरमार हो गई है और क्षेत्र के हर घर में कोई ना कोई सदस्य बीमार पड़ा है।

Whatsapp Channel Join

वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मनाने का प्रयास किया तो क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों से कहा कि हम कमरा उपलब्ध करवा देंगे। आप इस माहौल में 10 दिन रह कर दिखा दो हम आपको मान जाएंगे। यह बात सुनने के बाद अधिकारियों की भी बोलती पूरी तरह से बंद हो गई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि शिवरी सफाई के लिए जो मशीन खड़ी की गई है उसे परमानेंट चलाया जाए। साथ ही अगर मशीन को बार-बार हटाया गया तो वे लोग बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन मशीन से सूरज की सफाई का काम जारी रहेगा।

अन्य खबरें..