HISAR

Haryana में दामाद ने सास को कुलहाड़ी से काटा

हिसार

Haryana के हिसार जिले में मौजूद रावतखेड़ा गांव में दामाद ने अपनी सास की कुलहाड़ी से हत्या कर दी और अपने ससुर पर भी हमला किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भर्ती करवाया गया।

मिली जानकारी के आधार मृतक महिला का नाम रोशनी है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम रामकिशन है। रामकिशन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी राजस्थान के सुजानपुर निवासी सुखबीर के साथ की थी। कुछ समय से रामकिशन की बेटी और दामाद के बीच मन-मोटाव चल रहा था। जिसके कारण उसकी बेटी घर छोड़कर किसी और के साथ चली गई थी। जिस दुख के कारण वह दिन रात शराब पीने लगा। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपनी सास के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने ससुर पर भी हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की जांच में लगी है।

अन्य खबरें..