Hisar में आपसी कहासुनी होने पर देर रात सेक्टर 15 मोड पर एक मजदूर ने शराब के नशे में दूसरे साथी मजदूर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मजदूर फरार हो गया है। सुबह जब लोग सैर पर निकले तो उन्होंने मजदूर का शव सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वीरवार रात को शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला जगदीश नारनौंद के कौथकलां गांव का रहने वाला है। रात को जगदीश अपने साथियों के साथ लेबर चौक पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी में कहासुनी हुई और सड़क बनने में लगनी वाली ईंट उठाकर दूसरे मजदूर ने उसकी हत्या कर दी। गुरुवार को सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है परिवार वालों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी वही शव का पोस्टमार्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में करवाएगी






