हिमाचल से घूमने आए मां-बेटे की दिन-दिहाड़े किडनैपिंग की कोशिश, 50 हजार लेकर फरार हुआ कार ड्राइवर

हिसार

हिसार में हिमाचल से घूमने आई एक महिला और उसके बच्चे की दिन-दिहाड़े किडनैपिंग की कोशिश की गई। महिला के पति और उसके धर्मभाई ने गाड़ी का पीछा कर मां बेटे को बचा लिया। इस दौरान उनकी ड्राइवर से हाथापाई भी हुई। इस दौरान ड्राइवर दंपती के 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी तक पुलिस ने उसके बयान दर्ज नहीं किए हैं।

3 दिन पहले हिसार आए थे घूमने

डाबड़ा गांव के रहने वाले प्रदीप ने बताया कि हिमाचल में उसकी धर्म बहन अनु रहती है। अनु के साथ उसका पति और बेटा उसके घर 3 दिन पहले ही हिसार घूमने के लिए आए थे। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब वापस हिमाचल जाने के लिए एक दोस्त की गाड़ी बुक की थी। तभी ड्राइवर ने उन्हें किडनैप करने की कोशिश की।

Whatsapp Channel Join

काम के बहाने से रुट किया डाइवर्ट

प्रदीप ने बताया की ड्राइवर उन्हें हिसार कैंट की तरफ ले गया और कहा कि कुछ काम है, बाइपास से वापस आ जाएंगे। वहां जाकर महाराणा प्रताप चौक पर गाड़ी रोक दी और एक ढ़ाबे पर गया। प्रदीप ने बताया कि इस दौरान उसे उस युवक पर शक हो गया। उसने उससे गाड़ी चलाने के लिए मांगी, लेकिन दोस्त ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कुछ देर आगे चलने के बाद चालक ने पेशाब के बहाने कार रोक ली। वह और उसका बहनोई भी उतर गया। अनु और उसका बेटा गाड़ी में ही बैठे रहे।

दूसरी कार रुकवाकर गाड़ी का पीछा कर बचाई जान

लेकिन जैसे ही वह शौच कर वापस जाने लगे तो गाड़ी चालक ने पहले गाड़ी में बैठकर गाड़ी भगा दी। अनु और उसके बेटे का अपहरण करके ले जाने लगा। प्रदीप ने बताया कि इस दौरान पीछे से आ रही है ब्रेजा गाड़ी चालक से उसने लिफ्ट ली और उसकी कार का पीछा किया।

नहर के नजदीक आरोपी की गाड़ी के सामने गाड़ी लगा कर उसे रोक लिया। आरोपी की गाड़ी की खिड़की को मुक्का मार कर तोड़ दिया। इस दौरान आरोपी ने गाड़ी भगाने की कोशिश की तो अनु ने गाड़ी की हैंड ब्रेक लगा दी। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ गाड़ी से निकल आई। जिसके बाद आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया।