हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई सभा Hisar के नए प्रधान और कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जगदीश चंद्र कड़वासरा को एक बार फिर से प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए पदाधिकारियों में नरसिंह ज्याणी आदमपुर को उप प्रधान, आत्माराम जाजुदा को उप प्रधान बनाया गया। रमेश खिचड़ को सभा का सचिव और कृष्ण पूनिया भोड़िया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में पांच अन्य सदस्य और 11 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए गए हैं। यह 13वीं कार्यकारिणी है।
सर्वसम्मति से चुना गया प्रधान
16 मार्च को बिश्नोई सभा का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हुआ और समय पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इससे पहले 28 जनवरी को हिसार के परिजात चौक स्थित बिश्नोई मंदिर में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर सहमति जताई थी।
नई कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया
सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कुलदीप बिश्नोई को नई कार्यकारिणी के चयन के लिए अधिकृत किया। मीटिंग में सभी ने प्रस्ताव पारित किया और कार्यकारिणी का गठन किया।