युवक का अपहरण कर की गई हत्या

हिसार

हरियाणा के हिसार जिले में युवक का अपहरण करने के बाद उसका मर्डर कर दिया गया है। उसका शव रविवार को बालसमंद नहर में मिला। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं।

मामले की सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। जांच के आधार पर मृतक की पहचान सुनील निवासी गांव धीरणवास के रूप में हुई है।