Copy of हरियाणा में दहेज के लिए पत्नी पति को 13 साल की सजा 11

हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता: 25,000 रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

हरियाणा हिसार

➤हिसार पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अपराधी सुन्दर ज्याणी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया
➤आरोपी हत्या, लूट, गिरोहबंदी सहित 7 से अधिक संगीन मामलों में वांछित था
➤गिरफ्तारी में 1 अवैध पिस्तौल बरामद, पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की सराहना की

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की CIA और STF हिसार ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के ईनामी अपराधी सुन्दर ज्याणी निवासी गांव शीशवाल, थाना आदमपुर, जिला हिसार को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसटीएफ हिसार प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले चार वर्षों से फरार था और हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गिरोहबंदी तथा शस्त्र अधिनियम से जुड़े कुल 7 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।

Whatsapp Channel Join

गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई CIA-1 हिसार द्वारा की जा रही है।

आरोपी पर घोषित इनाम:

₹20,000/- (एसपी हनुमानगढ़ द्वारा)

₹5,000/- (सीपी सोनीपत द्वारा)

कुल इनाम राशि: ₹25,000/-

आरोपी के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले:

1. FIR No. 411/2021, धारा 398, 401 IPC, थाना आदमपुर, हिसार – (गिरफ्तारी लंबित)

2. FIR No. 539/2023, धारा 392, 34 IPC व शस्त्र अधिनियम, थाना आदमपुर, हिसार – (गिरफ्तारी लंबित)

3. FIR No. 309/2022, धारा 392, 34 IPC व शस्त्र अधिनियम, थाना पीलीबंगा, राजस्थान – (गिरफ्तारी लंबित)

4. FIR No. 39/2017, धारा 307, 120B IPC, थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक – (पी.ओ. घोषित दिनांक 15.11.2022)

5. FIR No. 419/2022, धारा 307, 120B, 34 IPC व शस्त्र अधिनियम, थाना सदर गोहाना, सोनीपत – (इनाम ₹5,000/-)

6. FIR No. 1044/2016, धारा 148, 149, 302, 120B IPC व शस्त्र अधिनियम, थाना सदर झज्जर – (पी.ओ.)

7. FIR No. 398/2022, धारा 307, 353, 392, 411 IPC व शस्त्र अधिनियम, थाना रावतसर, राजस्थान – (इनाम ₹20,000/-)

बरामदगी:

1 अवैध पिस्तौल

इस कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने टीम की सराहना की है और कहा है कि हिसार पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।