whatsapp image 2023 11 07 at 104900 am 1699336073

Hisar : गलत पार्किंग में खड़ी काली कार का पुलिस ने काटा 11 हजार का चालान, BSF का लगा है स्टीकर

हरियाणा हिसार

हिसार में बीएसएफ का स्टीकर लगी काली रंग की कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद ड्राइवर का 11 हजार रुपए का चालान किया। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने व देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने पर ड्राइवर के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी निर्मला ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सेक्टर-13 मार्केट में मौजूद थी। वहां पर एक काले रंग की गाड़ी थी। उस पर बीएसएफ का मेडल का स्टीकर लगा हुआ था। वहीं उसके अलावा भी शीशे पर कई तरह की चीजें लिखवाई हुई थीं। गलत तरह पार्क देख पुलिस उसके पास पहुंची। उसके शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई मिली।

कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Whatsapp Channel Join

पुलिस ने चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनंत बताया। इसके बाद डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत 11 हजार रुपए का चालान किया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ लोक सेवक द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले चिन्ह का प्रयोग करने, बीएसएफ के स्टिकर को कार पर लगाने और अन्य स्टीकर लगाने पर आईपीसी की धारा 419/170/171/484 के तहत मामला दर्ज किया है।