अम्बाला छावनी में लगेगा  गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

अंबाला हरियाणा

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार आगामी 22 जुलाई (शनिवार) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा।  जिसमें गृह मंत्री अनिल विज प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। जनता दरबार में दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुना जाएगा।

गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।