सोनिया अग्रवाल

HWC उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को भेजा गया जेल, PA कुलबीर बेनीवाल एक दिन की रिमांड पर

हरियाणा

HWC (हरियाणा महिला आयोग) की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल को कोर्ट ने जेल भेज दिया है, जबकि कुलबीर बेनीवाल को एक दिन की रिमांड पर एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपा गया है। सोनिया अग्रवाल को महिला थाना से रविवार सुबह सोनीपत विजिलेंस कार्यालय लाया गया था। सोनिया अग्रवाल के साथ उनके ड्राइवर कुलबीर को भी लाया गया था। गिरफ्तारी के बाद सोनिया की पहली प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने मीडिया के कैमरे को देखकर कहा था कि उन्हें फंसाया गया है और जल्द ही मैं उसे साबित करूंगी।

Screenshot 1185

सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कम PA कुलबीर बेनीवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया था। दोनों पर एक शिक्षक और उसकी पुलिसकर्मी पत्नी का विवाद सुलझाने के बदले 1 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

Screenshot 1186

खरखौदा से सोनिया को किया था गिरफ्तार

Whatsapp Channel Join

ACB ने हिसार के हांसी से कुलबीर को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जांच में पता चला कि कुलबीर ने सोनिया अग्रवाल को फोन कर यह जानकारी दी थी कि मामले को शिक्षक के पक्ष में निपटाना है। ACB ने खरखौदा, सोनीपत से सोनिया अग्रवाल को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके घर की तलाशी ली।

Screenshot 1183

शिक्षक से 1 लाख की रिश्वत

जींद के जुलाना के JBT टीचर अनिल और उनकी पुलिसकर्मी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। 12 दिसंबर को सोनिया अग्रवाल के सामने दोनों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के दौरान कुलबीर ने शिक्षक से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।
शिकायत पर ACB ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया। ACB को शक है कि सोनिया, कुलबीर के जरिए मामलों के सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत लेती थी। कुलबीर से मिली रकम में उनका हिस्सा तय होता था।

Screenshot 1188

कुलबीर, सोनिया के लिए पैसे जुटाता था

6 महीने पहले हिसार में महिला थाने के निरीक्षण के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। कुलबीर ने सोनिया का विश्वास जीतकर उनका ड्राइवर और PA का काम संभाला। ACB की जांच में सामने आया कि कुलबीर, सोनिया के लिए पैसे जुटाता था।
महिला आयोग की सुनवाई के दौरान सोनिया विवादों को बड़ा दिखाकर पैसों की मांग करती थी।

कुलबीर ने 2014 में हिसार लोकसभा चुनाव लड़ा

कुलबीर हिसार में यूट्यूब न्यूज चैनल चलाता है। 2014 में हिसार लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 1,000 वोट मिले।
हाल ही में उसने जींद SP और महिला पुलिसकर्मियों के विवाद पर वीडियो अपलोड किया था।

Screenshot 1189

10वीं पास है कुलबीर

10वीं पास, 40 साल के कुलबीर ने चुनाव आयोग को 17 लाख रुपए की संपत्ति और 5 लाख रुपए के कर्ज की जानकारी दी थी। ACB मामले की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सोनिया और कुलबीर कितने अन्य मामलों में रिश्वतखोरी में शामिल थे।

अन्य खबरें