कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने अरुणाय गांव में एक मकान के पीछे बने बाड़े में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पकड़ी। यहां से 17.350 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए गए।
छापेमारी से पहले फरार हुआ आरोपी
NCB के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें गांव में अफीम की खेती की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर टीम ने रेड मारी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी मंदीप सिंह को भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।