Important tips were given to police personnel to deal

Police जवानों को Mock Drills करवाकर आपात स्थिति से निपटने तथा भीड़ पर नियंत्रण करने बारे दिए Important Tips

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

पानीपत : पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत की मौजूदगी में वीरवार को पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को आपात स्थिति, दंगा तथा भीड़ पर नियंत्रण के संबंध में मॉक ड्रिल करवाई गई। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर जवानों को महत्त्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनका सहयोग लिया जाए तथा कानून से खिलवाड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच प्राथमिकता है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। इस अवसर पर जिला पुलिस लाइन में जवानों को मॉक ड्रिल करवाते समय बताया गया कि आपात स्थित में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। अगर कहीं भीड़ उग्र हो जाए तो भीड़ से कैसे निपटना है, इस बारे में पुलिस जवानों को महत्त्वपूर्ण गुर बताए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि भीड़ ज्यादा उग्र या अनियंत्रित हो जाए तो ऐसी स्थिति में पुलिस अधिकारियों व जवानों को जहां तक हो सके मनोवैज्ञानिक तरीके से भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा भीड़ को कानूनी नजरियें से अवगत करवाए कि उनका यह प्रदर्शन व उग्र रुप गैरकानूनी है तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

3ea4a902 6318 46df 8769 33fbea8f06b2

भीड़-मजमे दौरान जवानों को रहना चाहिए शांत

Whatsapp Channel Join

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भीड़ व मजमे के दौरान पुलिस अफसर व जवानों को हमेशा शांत रहना चाहिए, अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर भीड़ की साइकोलॉजी को पहचाने तथा जनता से सहयोग प्राप्त कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर पुलिस जवानों को हिदायत दी कि भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान बदले की भावना से काम न करें तथा किसी भी मजमे के बारे में गलत टिप्पणी नही करनी चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व जवानों से कहा कि किसी भी हिंसक प्रदर्शन या उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ पूरी तरह से समन्वय बनाकर रखें।

जवानों की दंगा निरोधक टीम बनाकर किया तैनात

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर स्थानिय पुलिस लाइन में पुलिस जवानों की दंगा निरोधक टीम बनाकर तैनात किया गया है। वीरवार को मॉक ड्रिल करवा जवानों को विशेष ट्रेनिग दी गई। जिले में कभी भी कोई अनहोनी घटना के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह पुलिस बल हमेशा तैयार रहेगा।