suicide

Haryana में महिला और उसके बेटे ने बहू के नाजायज संबंधों से आहत होकर की आत्महत्या

हरियाणा जींद

Haryana के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के बागड़ू खुर्द गांव में एक महिला और उसके बेटे ने अपनी पुत्रवधू के नाजायज संबंधों से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सफीदों सदर थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर उसकी पुत्रवधू और गांव के एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

सतबीर ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे अरविंद और प्रवीन थे। प्रवीन की शादी 2013 में सोनीपत जिले में हुई थी, लेकिन नवंबर 2023 में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसकी पुत्रवधू उनके साथ रहने लगी।

सतबीर का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू के गांव के युवक मीनू के साथ नाजायज संबंध थे। उसने बताया कि मीनू उनके घर पर भी आता था, और उसकी पुत्रवधू अक्सर उसकी पत्नी प्रकाशी और बेटे अरविंद के साथ झगड़ती थी।

Whatsapp Channel Join

सोमवार शाम करीब चार बजे जब सतबीर अपने काम से लौटा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी प्रकाशी देवी और बेटा अरविंद जहर खा चुके हैं और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें सफीदों के नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सतबीर का कहना है कि उसकी पुत्रवधू और मीनू ने मिलकर उसे और उसकी पत्नी को आत्महत्या करने पर मजबूर किया, जिसके कारण दोनों ने जहर खाया।

अन्य खबरें