father made a fatal attack on her husband's lawyer

Ambala में दहेज उत्पीड़न के मामले में पति के वकील पर लड़की के पिता ने किया जानलेवा हमला, 7 जगह आई चोटें

अंबाला हरियाणा

हरियाणा के अंबाला में दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति के वकील पर लड़की के पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकील के मुंह पर पंच से हमला कर दिया। हमले में वकील को 7 जगह चोटें आई हैं। यही नहीं, वकील का आरोप है कि उसका मफलर से गला घोटा गया। उसे मरा हुआ समझ छोड़कर फरार हो गए। नारायणगढ़ थाने की पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अंबाला सिटी के सेक्टर-8 हाउसिंग बोर्ड निवासी विनोद कुमार वालिया ने बताया कि गांव कलालटी के सरपंच देवेंद्र वालिया ने अपने जमाई जतिंद्र वालिया पर दहेज का केस दर्ज करा रखा है। वह वकील होने के नाते जतिंद्र की पैरवी कर रहा है। बताया कि शनिवार की रात को वह अपने साथी तेजेंद्र वालिया, विश्वदीप ठाकुर व विनेश वालिया के साथ नारायणगढ़ मिलन पैलेस में एक शादी समारोह में गया था।

10-12 लड़को के साथ आकर की मारपीट

Whatsapp Channel Join

गले से तोड़ी चेन आरोप है कि यहां रात 9 बजे सरपंच देवेंद्र वालिया के साथ 10-12 लड़के आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। देवेंद्र व साहिल ने गला पकड़ लिया। वकील का आरोप है कि साहिल, पंकज, लक्की, धनीराम व आकाश ने उसके गले व मुंह पर पंच से हमला किया। जोनी व आकाश ने उसके पेट में भी लात मारी। मुकेश, देवेंद्र व साहिल ने मफलर से गला घोंटा दिया। आकाश ने उसकी गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। साहिल ने सोने के कड़ा निकालने की कोशिश की।

मारपीट के बाद हमलावर फरार

सभी हमलावर उसे मरा हुआ समझ मौके से फरार हो गए। उसके साथी उसे कार में डालकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज कराया। नारायणगढ़ थाने की पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 148, 149, 323 व 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गले से सोने की चेन तोड़ने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसके बारे में भी जांच की जाएगी।