Income Tax Department raid in Panipat

Panipat में आयकर विभाग की छापेमारी, जैन बंधुओं के घर पहुंची विभाग की टीमें

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के पानीपत में सिंगला ग्रुप पर रेड खत्म होने के बाद आयकर विभाग की टीमें हैंड फेब लिविंग एक्सपोर्ट हाउस के मालिक संजय जैन और संदीप जैन के मॉडल टाउन स्थित बंगले में दबिश देकर जांच कर रही हैं। इससे पहले सोमवार को आयकर विभाग की आठ टीमें आठ गाड़ियों में मॉडल टाउन पहुंची। टीमों का नेतृत्व फरीदाबाद के चड़ीगढ़ आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त, फरीदाबाद के सयुंक्त आयुक्त और पानीपत आयकर विभाग के आयुक्त कर रहें है। टीमों ने बंगले में जांच पड़ताल के दौरान बंगले के भीतर किसी की आवाजाही प्रतिबंधित की है।

जांच के दौरान संजय जैन समेत परिवार के चार लोगों के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए गए हैं। वहीं संजय जैन के लैपटॉप को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि संदीप जैन के दिल्ली स्थित आवास पर भी आयकर विभाग की टीमें पहुंची हैं। आयकर विभाग ने 17 दिन में पानीपत के चौथे बड़े औद्योगिक घराने पर दबिश दी है। इस बार आयकर विभाग की रडार पर निर्यातक संदीप व संजय जैन हैं। दोनों भाइयों का महावीर कॉलोनी में एक्सपोर्ट हाउस था जिसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। संदीप जैन ने तीन साल पहले ही सरिये का काम शुरू किया है।

इनकी सेक्टर 29 पार्ट टू में हैंड फेब लिविंग एक्सपोर्ट हाउस के नाम से फैक्टरी है। आरोप है कि कंपनी कई देशों में टेक्सटाइल के उत्पादों का निर्यात करती है, लेकिन ट्रैक्स चोरी किया जा रहा है। कंपनी आय के हिसाब से ट्रैक्स जमा नहीं करा रही है। आयकर विभाग ने दबिश देने से पहले इसके सबूत भी जुटाए हैं। हैंड फेब लिविंग एक्सपोर्ट हाउस की सहयोगी फर्मों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। पिछले 24 घंटे से आयकर विभाग के चार बड़े अधिकारी व 15 कर्मचारी जैन बंधुओं की कुंडली खंगाल रहे है। इस दौरान बंगले के मुख्य गेट पर हरियाणा पुलिस का पहरा है।

Whatsapp Channel Join