Demonstration of leaders of India alliance

Yamunanagar : सांसदों के निलंबन पर India Alliance के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, बोलें धक्काशाही पर उतर आई BJP

बड़ी ख़बर यमुनानगर राजनीति हरियाणा

संसद का शीतकालीन सत्र भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इस दौरान निलंबित किए गए सांसदों को लेकर घमासान जारी है। सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में यमुनानगर में भी इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। काफी संख्या में कांग्रेस, आप और अन्य पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए मोर्चा खोला। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि भाजपा धक्काशाही पर उतर आई है, जिसका इंडिया गठबंधन विरोध करता है।

इंडिया गठबंधन के नेता सांसदों के निलंबन के खिलाफ जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे है, वहीं हरियाणा के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर भी गठबंधन नेताओं का प्रदर्शन जारी है। हरियाणा के जिला यमुनानगर में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर नई अनाज मंडी के पास जिला सचिवालय के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार धक्काशाही पर उत्तर आई है। 142 सांसदों को निलंबित करना जाना डेमोक्रेटिक नहीं है।

इस दौरान कांग्रेस विधायक बिशनलाल सैनी ने बताया कि आज सांसदों को निलंबित करने के विरोध में इंडिया गठबंधन के सहियोगियों ने मिलकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेता एवं रादौर विधायक बिशनलाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्षी पार्टियों का गठबंधन हुआ है। जहां भी भाजपा सरकार धक्कशाही करेगी, वहां पर इंडिया गठबंधन उसका विरोध करेगा। आने वाले दिनों में हरियाणा से भी भाजपा को बाहर निकलने का काम किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

इस दौरान कांग्रेस नेता गुरदयाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। लोकसभा के दौरान संसद की सुरक्षा में हुई चूक से ही पता चलता है कि यह सरकार कितनी संवेदनशील है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। हाल ही में 142 सांसदों को निलंबित किया गया, इससे पूरे विश्व में भारत की छवि खराब हुई है। यमुनानगर में प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन से जुड़े नेताओं ने जिला सचिवालय पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई।