Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 : कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर इनेलो ने उतारा सबसे हैवी वेट, अभय सिंह चौटाला लड़ेंगे चुनाव

कुरुक्षेत्र बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

Lok Sabha Elections 2024 : हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडियन नेशनल लोकल की ओर से अभय चौटाला को टिकट दिया गया है। यह जानकारी इनेलो पार्टी के चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने दी है। इससे पहले अभय चौटाला वर्ष 2004 में भी कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो पार्टी ने भी अपने पर्दे उठाने शुरू कर दिए हैं। इनेलो चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रकाश भारती ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

अभय सिंह चौटाला

बता दें कि इससे पहले भी अभय सिंह चौटाला ने वर्ष 2004 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल से 1 लाख 60 हजार वोटों से परास्त हो गए थे।

Whatsapp Channel Join

अभय चौटाला 11

इस दौरान प्रकाश भारती के साथ इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा और अनुशासन समिति के चेयरमैन शेर सिंह बड़शामी मौजूद रहे। बता दें कि दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने सुशील गुप्ता को उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा की तरफ से प्रत्याशी के रूप में नवीन जिंदल की धर्मपत्नी शालू जिंदल का नाम सामने आ रहा है।

अभय चौटाला 12

बता दें कि अभय सिंह चौटाला इनेलो के प्रधान महासचिव होने के साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के छोटे बेटे हैं। फिलहाल वह ऐलनाबाद सीट से इनेलो विधायक हैं।

इनेलो 21

इनेलो के राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए संगठन की तरफ से लोकसभा चुनाव समिति का गठन किया गया था। इस लोकसभा चुनाव समिति का अध्यक्ष प्रकाश भारती को बनाया गया था। इस समिति में श्याम सिंह राणा शेर सिंह बड़सामी सहित कई सदस्य शामिल थे। सभी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर मंथन करने के बाद अभय चौटाला का नाम पार्टी अध्यक्ष को दिया था। इसके बाद ही कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से अभय सिंह चौटाला को उम्मीदवार के तौर पर चुनावी रण में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि अन्य सीटों पर उम्मीदवार के नाम पर जल्द ही समिति फैसला करेगी और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।