INLD membership campaign

Panipat में INLD का सदस्यता जोड़ो अभियान शुरु, ग्रामीणों ने पार्टी की नीतियों से जुड़ने का लिया संकल्प, Rajesh Jhattipur बोलें वर्ष 2024 में बनेंगी इनेलो की सरकार

पानीपत बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) इनेलो सुप्रीमो के निर्देशानुसार पानीपत के खंड समालखा के विभिन्न गांवों में सदस्यता जोड़ो अभियान के चलते ग्रामीणों ने प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी की नीतियों से जुड़ने का संकल्प लिया। वहीं इनेलो के इस अभियान को खासकर युवाओं का जोरदार समर्थन मिल रहा है। इस दौरान इनेलो के हलका अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर के नेतृत्व में हलके के काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर इनेलो हलका अध्यक्ष राजेश झट्टीपुर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में इनेलो का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आज सदस्यता ग्रहण के दौरान लोग अन्य दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। सदस्यता ग्रहण को मिल रहे अपार जनसमर्थन से विपक्षी दलों के नेताओं में बेचैनी का माहौल है। राजेश झट्टीपुर ने कहा कि पार्टी को मिल रहे लोगों समर्थन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि जिस मकसद को लेकर हलके भर में सदस्यता अभियान चलाया गया है, लोग भी उनका दिल से साथ दे रहे हैं। यही उत्साह प्रदेश में बदलाव की एक नई इबारत लिखेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार लोगों के साथ छल-कपट कर रही है। गठबंधन सरकार में भोली-भाली जनता को योजनाओं का प्रलोभन देकर लूटने का काम किया जा रहा है।

राजेश

राजेश झट्टीपुर ने कहा कि इनेलो पार्टी सत्ता की लोभी नहीं है, वह तो केवल जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश की जनता गठबंधन सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। साथ ही इनेलो की सरकार अपनी जीत दर्ज करवाएगी। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर लोगों की भलाई के कार्य किए जाएंगे। जनता को उनके हकों को दिलाने का काम किया जाएगा। इनेलो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

Whatsapp Channel Join