Inauguration of Ramlila

Panipat : महावटी में INLD नेता ने किया प्रेरणामयी Ramlila का शुभारंभ

धर्म पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) पानीपत के खंड समालखा के गांव महावटी में दिखाई जाने वाली प्रेरणामयी रामलीला का शुभारंभ किया गया। जिसकी शुरुआत मुख्यातिथि के रूप में इनेलो नेता राजेश झटीपुर ने रिबन काटकर की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने इनेलो नेता राजेश झटीपुर का फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस दौरान राजेश झटीपुर ने कहा कि वह गांव और कस्बा धन्य हो जाता है, जहां भगवान श्रीराम की कथा का गुणगान होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में आज भी प्रासंगिक हैं। श्रीराम ने समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। राजेश ने देश व प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को लेकर  कहा कि रामायण ऐसा ग्रंथ है, जिसका नायक भी शिक्षा देता है और खलनायक भी शिक्षा देता है। हमें रामलीला देखकर सामाजिक सीख मिलती है। इसका अनुसरण करने से समाज में व्याप्त बुराईयों का अंत किया जा सकता है।

इनेलो नेता राजेश ने कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी को धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। तभी वह हमारे संस्कारों और संस्कृति से अवगत हो पाएंगे। युवा पीढ़ी में भगवान श्रीराम के आदर्शों की अलख जगाना जरूरी है, तभी समाज से कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह रामायण का अध्ययन कर भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलें। जिससे जीवन में उच्च मुकाम हासिल कर सकें।

Whatsapp Channel Join