हरियाण के Jhajjar जिले के बहराणा गांव में संदिग्ध परिस्थितयों में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान 22 साल की शिवनी के रुप में हुई है। महिला के पति का नाम भूरे निवासी दरियागंज की पत्नी है। मृतक महिला अपने पति भूरे के साथ करीब नौ महीने पहले झज्जर जिले के बहराणा गांव में मजदूरी करने के लिए आई थी। वह अपने पति के साथ ही एक फैक्ट्री में काम करती थी। मृतका का एक डेढ़ साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रुप से परेशान चल रही थी। मृतक महिला के पिता अतिराम के बयान पर 174 की इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्ट्मार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।