Bahadurgarh: Retired soldier Mukesh shot himself to death due to mental stress

Bahadurgarh Breaking: रिटायर्ड फौजी मुकेश ने मानसिक तनाव में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

झज्जर बड़ी ख़बर

Bahadurgarh में रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गांव के अपने खेत में खुद को गोली मारी। मृतक मुकेश सिलौठी गांव का रहने वाला था। हाल फिलहाल झज्जर रोड पर आईटीआई के पास रह रहा था मृतक। बहादुरगढ़ में सिलौटी गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना से रिटायर्ड थे। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने पुलिस को कहा- मानसिक तनाव में था मृतक। खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी। पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य।परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कर रही कार्यवाही। घटना की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Whatsapp Channel Join

Read more