Jhajjar के बेरी में जयराम आश्रम के पास एक व्यक्ति शव का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया l परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने हत्या(Murder) का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 44 वर्षीय रविन पुत्र रामपाल निवासी गांव बेरी जिला झज्जर के तौर पर हुई है l वह शादीशुदा था और उसके एक बेटी और एक बेटा हैं, ड्राइवरी का काम करता था l रविन शाम को घर से घूमने के लिए गया था l इसके बाद उसका शव गली में पड़ा मिला। बेरी चौकी से आए जांच अधिकारी एएसआई जापान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जयराम आश्रम के पास में रविन नामक एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पर मृतक के परिजन भी मौजूद थे। रविन के चाचा रामबीर ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है कि उसका भतीजा रविन कल विजय के प्लाट पर गया था। वहां पर विजय, हरेंद्र, बिजेंद्र, संकित और अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उसे चोटें मार कर उसकी हत्या की है।
उसने बताया कि हत्या के बाद विजय के प्लाट से इन सभी ने मिलकर उसके भतीजे के हाथ और कमर पर तोलिया बांधकर गली(Street) में घसीटते हुए उसका शव फेंका है। पुलिस ने इस शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है l







