युवक ने लघुसचिवालय परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास, लोगों ने बचाई जान

झज्जर

प्रताड़ित किए जाने के कारण एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। बहादुरगढ़ के लघुसचिवालय परिसर में डीएसपी कार्यालय के पास दीपक नाम के युवक ने खुद पर छिड़क पेट्रोल रखा था। युवक को ऐसा करता देख आस-पास के लोगों और पुलिसकर्मियों ने युवक को आत्मदाह करने से रोका।

क्या है आत्महत्या का कारण

युवक द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कौशिक और सेक्टर 6 थाना पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नही की गई। पहले भी भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ युवक द्वारा वीडियो जारी कर आरोप लगाए जा चुके हैं। डीएसपी धर्मवीर ने युवक द्वारा दी गई शिकायतों पर एफ आई आर दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि युवक द्वारा जितनी भी शिकायतें दे रखी हैं उस पर मामले दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर रखी है। उन्होंने यह भी बताया कि आत्महत्या के प्रयास में पुलिस दीपक प्रसाद पर भी कार्यवाही करेगी।

Whatsapp Channel Join