Road Accident

Jind में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर, बुआ के घर से लौट रहे थे वापिस

जींद

हरियाणा के Jind में एक दुखद हादसा हो गया है। थुआ गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घायलों की स्थिति गंभीर है। इस घटना के बारे में जानकारी के अनुसार, गांव थुआ के निवासी रोहित ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई हर्ष और बुआ के बेटे अमन के साथ किठाना गया था। लौटते समय उनकी बाइक को तेज रफ्तार से चल रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर हर्ष को डाक्ट्ररो ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन व रोहित का इलाज चल रहा है। इसके अलावा, रोहित ने बताया कि ट्रैक्टर को किठाना गांव का दिलबाग नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो आसपास के गांवों में सब्जी बेचता है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक दिलबाग के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।

अन्य खबरें