उचाना

Jind के अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, डेंगू के कई केस आए सामने

जींद

Jind के उचाना में डेंगू का असर तेज हो गया है। अब तक 6 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं। प्रदूषण के बढ़ते स्तर (AQI) 350 तक पहुंचने से नागरिकों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर सुशील गर्ग ने बताया कि प्रदूषण और मौसम की वजह से बुखार के मरीजों में वृद्धि देखी गई है।

Screenshot 782

गर्ग ने कहा कि जो केस आता है उसका ट्रीटमेंट शुरू कर देते हैं। अभी तक कोई सीरियस केस हमारे संस्था में नहीं आया हमारे एरिया में कोई भी डेंगू से मौत नहीं हुई। डेंगू बुखार से बचने के लिए हमने फील्ड टीम बनाई है जो नुक्कड़ सभा करके लोगों को अवेयर करती है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 783

यह टीम लोगों को बताती है कि किस तरीके से डेंगू से डेंगू से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर PHC लेवल पर हमने टीम में बना रखी है, जिसमें वर्कर्स और सुपरवाइजर की टीमें है। ये टीमें गांव में जाकर लोगों को प्रेरित करते हैं कि कही भी खुला पानी ना छोड़े, इससे मच्छर पनपते हैं, डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं और प्रदूषण का लोगों पर बहुत इफेक्ट आ रहा है क्योंकि प्रदूषण की वजह से अचानक खांसी और दमा के मरीजों में वृद्धि हुई है।

Screenshot 781

हम एडवाइज देते हैं कि मास्क का प्रयोग करें ताकि प्रदूषण से बचा जाए जो अस्थमा रोगी है उनके लिए स्पेशल प्रदूषण से बचने की आवश्यकता है। सुबह शाम को बाहर न निकले बाहर जाएं तो मास्क का प्रयोग करें

Screenshot 778


इस मौसम में सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत है जो डस्ट पार्टिकल है। इस टाइम पर वो बढ़ जाते हैं। दमा के मरीजों के लिए यह मौसम ज्यादा हानिकारक है। इस टाइम में वायरल फीवर भी होता है। खांसी जुकाम और डेंगू के पेशेंट बहुत है। इस समय दमा के पेशेंट ज्यादा बढ़ गए। सरकार ने छोटे बच्चों की तो छुट्टी कर दी है डॉक्टर ने कहा कि जब भी कहीं जाए तो मास्क का प्रयोग करें। घरों में पानी इकट्ठा ना होने दे, ताकि डेंगू जैसे मच्छर ना हो और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Screenshot 784

अन्य खबरें..