हरियाणा में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार, सरपंच और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने कांग्रेस पार्टी में जताई अपनी आस्था

जींद

सांसद और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान के तहत हरियाणा में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। सुरजेवाला के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भी कई गांव के सरपंच और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई है।

विधानसभा क्षेत्र में किन लोगों ने थामा हाथ का साथ

हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में विधानसभा क्षेत्र नरवाना से अमित भनवाला सरपंच धरोदी, सुनील सरपंच उझाना, लखविंदर सरपंच सुंदरपुरा, जितेंद्र सरपंच दनौदा, राजेंद्र सरपंच धनौरी, वीरेंद्र बिढ़ान संचालक शिक्षा भारती उझाना, राजेंद्र नैन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में अपनी आस्था जताई।

Whatsapp Channel Join

आमजन की आवाज बुलंद करने का काम करेगी कांग्रेस सरकार- सुरजेवाला

कांग्रेस में शामिल सभी सदस्यों ने कहा कि आज भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग दुखी है। सभी लोग जल्दी ही इस नकारा सरकार से छुटकारा पाने के लिए आतुर है। सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी  आमजन की आवाज बुलंद करके आने वाले समय में सुशासन स्थापित करने का काम करेगी।