dead_body

हरियाणा में SDM के गनमैन की मौत, सामने आई ये वजह

जींद

हरियाणा के जींद जिले के SDM के गनमैन रविन्द्र कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी ही सर्विस रिवॉल्वर से चली है। गोली रविन्द्र के सिर में लगी थी और आर-पार हो गई। हादसे के बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के आधार पर सुबह करीब 9 बजे जब रविंद्र घर से निकला ही था, तभी अचानक से लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि वह लहुलूहान हालत में घर के बाहर गिरे हुए हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत उनको नागरिक अस्पताल में दा​खिल करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घो​षित कर दिया।

बता दें कि रविंद्र हिसार जिले के कापड़ो गांव का रहने वाला है। वह 54 साल के थे और पिछले 20 सालों से जींद में एसडीएम के गनमैन के रूप में तैनात थे। सूत्रों के मुताबुक कहा जा रहा है कि रविंद्र ने सुसाइड किया है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं है। फिलहाल वह ईएसआई के पद पर तैनात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..