जींद जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के नजदीकी रहें Shivnarayan Sharma ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह जींद विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। शिवनारायण शर्मा ने बीरेंद्र सिंह पर धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका प्रयोग किया गया है। उन्हें अंधेरे में रख गया और टिकट के लिए किसी तरह की पैरवी नहीं की गई।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक सप्ताह से वह और उसके कार्यकर्ता सदमे में थे। अब उन्होंने कांग्रेस और बीरेंद्र सिंह का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। शर्मा ने रोते हुए कहा कि उनका राजनीतिक प्रयोग किया गया। वह मानते थे कि बीरेंद्र सिंह जुबान के धनी हैं, लेकिन वह झूठे निकले। बीरेंद्र सिंह ने मुझे बीच मझधार में छोड़ दिया है।






