जींद रियासत की गद्दी हुई खाली, 9वें महाराज सतबीर सिंह का हुआ निधन

जींद

हरियाणा में जींद रियासत के 9वें और अंतिम महाराज सतबीर सिंह का 84 साल की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 19 अगस्त की देर रात को गुरुग्राम के पालम विहार में अंतिम सांस ली। सतबीर सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। महाराजा सतबीर सिंह को उनकी भतीजी रमिंदरबीर कौर सिंधू ने मुखागिन्नी दी। अब उनकी सारी रस्म क्रियाएं संगरूर में की जाएंगी।

महाराज सतबीर सिंह की थी 2 रानियां

महाराज सतबीर सिंह की 2 रानियां थी। जिनमें से एक का निधन हो गया था जबकि दूसरी के साथ उनका तलाक हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी, इसीलिए अब राजगद्दी खाली हो गई है। क्योंकि राजसी घरानों की रिवायत के अनुसार महाराज की पहली संतान ही राजगद्दी की सही हकदार होती है।

Whatsapp Channel Join

जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर के परिवार ने सतबीर सिंह के निधन पर शोक व्यकत किया है। रानी इन्द्रजीत कौर ने बताया कि रियासत की गद्दी पर नौवें महाराज के तौर पर सतबीर सिंह बैठे थे। बंटवारे के बाद वे संगरूर में रहने लगे थे, जहां से बाद में गुरुग्राम के पालम विहार में जाकर रहने लगे थे।

जगतबीर सिंह के पोते की नहीं हुई थी ताजपोशी

साल 2017-2018 के आसपास कुछ मीडिया में प्रकाशित समाचारों में यह दावा किया गया कि जींद रियासत के आखिरी महाराज जगतबीर सिंह के पोते और रियासत के उत्तराधिकारी जगतबीर सिंह थे, जिनका निधन हो गया है। जबकि राजघराने से जुड़े लोगों की मानें तो यह पूरी तरह से अफवाह थी क्योंकि जगतबीर सिंह की कभी ताजपोशी हुई ही नहीं थी।

अब रहेगी जींद रियासत की गद्दी खाली

अफवाहों के दौर के बीच दिसम्बर, 2018 में जींद रियासत के नौवें और अंतिम महाराज सतबीर सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने जनता को सच्चाई से रू-ब-रू करवाने के लिए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें महाराज के वकील निखिल सर्राफ और करीबी मित्र शामिल हुए थे।

बैठक में महाराज के वकील निखिल सर्राफ ने पत्रकारों को विस्तार से बताया था कि किस प्रकार सतबीर सिंह ही जींद रियासत के 9वें व अंतिम महाराज हैं। अब उनकी गद्दी खाली हो गई है। क्योंकि राजसी घरानों की रिवायत के अनुसार महाराज की पहली संतान ही राजगद्दी की सही हकदार होती है।