JJP started Plan B

JJP Plan B : पार्टी कार्यकर्ताओं की राय से तय करेगी Lok Sabha Elections की रणनीति, Dushyant Chautala ने पदाधिकारियों के साथ किया मंथन, बैठकों का दौर कल से शुरू

पंचकुला बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी सभी लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करेगी। चर्चा के बाद ही आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। बता दें कि जजपा ने प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जजपा पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव पर मंथन कर रहे हैं। फिलहाल कल से बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में जजपा अपने कार्यकर्ताओं की राय जानकर ही लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएगी।

गौरतलब है कि जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला चंडीगढ़ में अंबाला और कुरुक्षेत्र लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ सलाह मशवरा करेंगे। यह निर्णय वीरवार को चंडीगढ़ स्थित जजपा के प्रदेश कार्यालय पर दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक में दुष्यंत चौटाला और जजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित सभी जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रभारियों और प्रदेशाध्यक्षों से विचार-विमर्श किया।

जजपा

गठबंधन टूटने का कारण जजपा नहीं : निशान सिंह

Whatsapp Channel Join

इस दौरान बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जजपा पदाधिकारियों ने नए माहौल को देखते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करके पदाधिकारियों के सुझाव लिए हैं। अब अगले तीन दिन लोकसभा अनुसार भी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी।

भाजपा-जजपा गठबंधन के विषय पर निशान सिंह ने कहा कि गठबंधन टूटने का कारण जजपा नहीं है। उन्होंने कहा कि जजपा ने भाजपा के समक्ष भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीट की मांग की थी। यहां तक भाजपा के साथ वार्ता के दौरान जजपा ने बिना सीट लिए बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये करने का भी सुझाव रखा था।

दुष्यंत चौटाला

आने वाला समय बताएगा, कौन किसके साथ

सरदार निशान सिंह ने कहा कि जजपा ने गठबंधन को लेकर हिसार में हुई नवसंकल्प रैली में सारी स्थिति साफ करते हुए जनता के सामने अपना पक्ष रख दिया है। अब फैसला जनता के हाथ में रहेगा। जनता जो फैसला लेगी, उन्हें वह स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि जजपा की हिसार रैली के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।

निशान सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आने वाला समय अपने आप बता देगा कि कौन किसके साथ मिला है। हमने सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, पूर्व राज्य मंत्री एवं उकलाना से विधायक अनूप धानक, विधायक रामकरण काला, राजस्थान से जजपा प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वी मील सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

दुष्यंत चोटाला