Kaithal स्थित चुनावी कार्यालय में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह(MP Sanjay Singh) ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान आप सांसद ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र में रिटायर(Retire) होंगे।
संजय सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता ने अब मन बना लिया है कि वे कौरवों की तरह राज कर रही भाजपा को हराएगी। इस दौरान अन्य पार्टियों को छोड़कर कई नेता इंडिया(India) गठबंधन में शामिल हुए। इसमें हरियाणा सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा व नप कैथल की उपाध्यक्ष सीमा शामिल रही। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Modi) बौखला गए हैं और वे तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। भाजपा का 400 पार का नारा अब 200 का आंकड़ा भी मुश्किल से छूएगा, क्योंकि ऐसे हालात अब देश में लगातार बन रहे हैं।
बीजेपी का 400 पार नारा मात्र एक जुमला है। प्रधानमंत्री मोदी(Modi) ने बंगाल में कहा 200 पार आएगी और आई 73 सीट, झारखंड में कहा 65 पार, आई 23 सीट। दिल्ली में 45 पार मगर आई 8 सीट। कर्नाटक में 130 पार मगर आई 65 सीट। हरियाणा में कहा 75 पार लेकिन आई 40। महाराष्ट्र में कहा 150 पार लेकिन 105 सीट आई। मिजोरम में कहा 21 पार मगर आई एक सीट।

750 से ज्यादा किसानों ने दी शहादत
अब कह रहे हैं 400 पार और जनता कह रही है तड़ी पार। उन्होंने कहा कि तीन काले कानून के खिलाफ देश का किसान एक साल से ज्यादा समय तक सड़कों पर बैठा रहा, बीजेपी सरकार ने उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया। 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। हरियाणा के किसानों से पूछते थे दिल्ली कैसे आए अब हरियाणा के लोग कह रहे हैं कि बीजेपी का कोई उम्मीदवार जीत कर दिल्ली नहीं जाएगा। बीजेपी ने किसानों के साथ, महिला पहलवानों के साथ जो किया उसको याद रखना है।
पेपर लीक से डेढ़ करोड़ युवा बर्बाद : संजय सिंह
कहा कि आज नीट का पेपर लीक हुआ है, पेपर लीक से डेढ़ करोड़ युवाओं को बर्बाद कर दिया। ये अपने नेता अनिल विज को भी नहीं पूछ रहे। पीएम मोदी 73 साल के हो गए हैं, 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे इसलिए इंडिया गठबंधन स्थाई सरकार देगा।