प्रदेश में आजकल लूटपाट की घटनाएं अधिक हो रही है और पुलिस है कि मामला दर्ज करने तक सीमित रह गई है। जिसके कारण लुटेरों के हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे है। वहीं लुटेरों द्वारा दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दिया जाता है, जिसके कारण जनता में भी भय का माहौल बना हुआ है।
कैथल के ढांड में आढ़ती से 2 बाइक सवार युवक से एक लाख रूपये लूटकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद लुटेरों को गांव संगरौली जाते हुए उसे रास्ते में घेर लिया गया था। ढांड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से लुटेरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।