Kaithal में महिला को गोली मारकर जान से मारने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने महिला की छाती पर गोली मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मिली जानकारी के आधार पर घायल महिला का नाम सरोज देवी है। पुलिस को दिए गए ब्यान में सरोज ने बताया कि वह चीका रोड के मलिक नगर में अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रहती हैं और एक एनजीओ में काम करती है। आज सुबह मैं किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर घर से बाहर गई थी। इसी दौरान 3 युवक बाइक पर सवार होकर आएं और मेरा रास्ता रोककर मुझे गोली मार दी। जिसके बाद महिला को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
सरोज ने आगे बताया कि उसका ससुराल जींद के उचाना में है। उसके ऊपर यह हमला उसके पति ने करवाया है। बता दें कि महिला का उसका के पति के साथ जमीन को लेकर काफी महीनों से विवाद चल रहा है। पुलिस ने महिला के ब्यान पर केस दर्ज कर लिया है और बाइक सवार तीनों युवकों की तालाश में जुटी है।