Kaithal में एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी(Instagram ID) पर महिला को अश्लील वीडियो(obscene video) भेजी गई है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी गई है कि उसे सोशल मीडिया(social media) पर बदनाम किया गया है। राजौंद थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजौंद थाना में दी गई शिकायत में एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दी कि उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी बनी है। किसी अज्ञात ने उसकी आईडी पर अश्लील वीडियो भेज कर उसकी इज्जत भंग करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि अज्ञात ने एक जनवरी 2024 से लेकर 25 अप्रैल 2024 तक उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील वीडियो भेज कर उसे समाज में बदनाम करने का काम किया।

इस मामले के जांच अधिकारी राजौंद थाना पुलिस के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है। बताया कि जिस आरोपी ने इस काम को अंजाम दिया है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला की इंस्टाग्राम की आईडी से जानकारी लेने के लिए साइबर सैल के माध्यम से सहायता ली जा रही है। जैसे ही कोई तथ्य सामने आएगा तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
