murder

Kaithal में झगड़े के दौरान प्रवासी मजदूर की हत्या

कैथल

हरियाणा के Kaithal में एक झगड़े के दौरान प्रवासी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। एक राहगीर की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे प्रवासी मजदूर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो प्रवासी मजदूर झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। शहर थाना में दी गई शिकायत में राजौंद निवासी खजान सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और 26 मई को अपनी बाइक पर कैथल से अपने गांव किच्छाना जा रहा था। शाम करीब पौने चार बजे जब वह जाखौली अड्डा के पास आईटीआई कैथल के पास पहुंचा, तो उसने देखा कि दो युवक झगड़ रहे थे।

राहगीर की मदद

खजान सिंह ने देखा कि एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह व्यक्ति सड़क किनारे गिर गया। खजान सिंह ने अपनी बाइक रोककर उसे संभाला और उसका नाम पूछा, तो उसने अपना नाम गरीब यादव उर्फ राजू बताया। गरीब यादव ने बताया कि उसे सिगुल नामक व्यक्ति ने मारा है। इसके बाद गरीब यादव बेहोश हो गया। आसपास के कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे और गरीब यादव को कैथल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सिगुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें