kaithal nh 152-d par khadee pikap mein kaintar ne maaree takkar, 2 kee maut, 8 mahilaen ghaayal, aspataal mein hangaama

Kaithal NH 152-D पर खड़ी पिकअप में कैंटर ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 8 महिलाएं घायल, अस्पताल में हंगामा

बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के Kaithal में NH 152-D पर गांव मोहना के पास शुक्रवार दोपहर बाद पुंडरी से गुजर रहे कैंटर ने खड़ी एक पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि अन्य 8 महिलाएं घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक व सभी घायल महिलाएं 152-D हाईवे पर सफाई करने वाले मजदूरों में शामिल हैं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया।

कैथल के गांव मोहना के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो की जान जाने के साथ 8 महिलाएं घायल हो गई। मृतकों की पहचान हिसार के गांव मिर्चपुर निवासी 32 वर्षीय टिंकू और करनाल के गांव राहड़ा निवासी 45 वर्षीय महिला कृष्णा के रूप में हुई है। टिंकू ने नागरिक अस्पताल में पहुंचने के बाद अंतिम सांस ली। इनके अलावा घायलों में 45 वर्षीय कुलदीप व बबली, 30 वर्षीय सुनील व कविता, 42 वर्षीय बाला देवी, 35 वर्षीय सुदेश व करीब 40 वर्षीय लक्ष्मी और मजदूर 35 वर्षीय सोनिया, 60 वर्षीय चंद्रेश, 35 वर्षीय दीपमाला शामिल है। सभी घायल गांव राहड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं एक मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं होने पर शव लेने से किया मना

Whatsapp Channel Join

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही चिकित्सक पर कार्रवाई नहीं होने से परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। हंगामे के दौरान एमरजेंसी में कार्यरत चिकित्सक और परिजनों के बीच हाथापाई तक बात पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतक टिंकू एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। जिसके पास नेशनल हाईवे 152-डी की सफाई का काम है।

वह गांव राहड़ा से गाड़ी में महिला मजदूरों को लेकर आया था। जब  गाड़ी हाईवे पर पहुंची तो कैंटर चालक ने उसमें टक्कर दे मारी। हादसे में महिला कृष्णा की मौके पर मौत हो गई, जबकि टिंकू ने अस्पताल में दम तोड़ा। जिस पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर रोष जताया। मामले की सूचना मिले उप सिविल सर्जन डॉ. विकास और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाने हुए मामले को शांत करवाया।