गांव फरीदपुर में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या होने के बाद शव गांव से दूर खेतो में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि साथ में काम करने वाले साथियों ने हत्या की है। जिस पर पुलिस और फोर्नासिक जांच टीम छानबीन में जुटी।
फरीदपुर बराना रोड पर खेतो में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान फरीदपुर निवासी 45 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई। मुकेश खेतो में स्प्रे और खाद डालने का काम करता था। शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी नसीब सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज, छानबीन शुरू
घटना स्थल से खुलासा हुआ कि मुकेश की हत्या से पूर्व हत्यारो और मुकेश के बीच काफी संघर्ष हुआ होगा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए और मौके से कुछ सामान भी बरामद हुआ। परिजनों ने शक जाहिर किया है कि मुकेश जिन लोगों के साथ काम करता था, उन्होंने ही उसकी हत्या की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

