हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगा। जिसमें गृह मंत्री अनिल विज प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनी। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरौंडा के डीएसपी मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया।
सस्पेंड का कारण
एक्स सूबेदार पर 4 फर्जी मुकदमे दर्ज करने के मामले में डीएसपी के खिलाफ रिपोर्ट आई थी। जिसके कारण डीएसपी मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया।
क्या है जनता दरबार
गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।