Haryana: SI taking bribe Rajkumar arrested red handed, ACB Karnal's big action

Haryana: रिश्वत लेते एस.आई. राजकुमार रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB करनाल की बड़ी कार्रवाई

करनाल

करनाल (3 फरवरी) – हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) करनाल की टीम ने सोनीपत के थाना बरोदा में तैनात एस.आई. राजकुमार को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायत पर की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायतकर्ता राजेंद्र, जो सोनीपत जिले के गांव भावड का निवासी है, ने ए.सी.बी. करनाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि एस.आई. राजकुमार ने उसके भाई और भतीजों की जमानत करवाने और उसकी भांजी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, 28 सितंबर 2024 को उसकी भांजी के साथ गांव के युवक आतिश ने छेड़छाड़ की थी। इसके बाद 30 सितंबर को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और शिकायतकर्ता के भाई जोगेंद्र, विनोद और भतीजे सौरभ व रमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Whatsapp Channel Join

ए.सी.बी. ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत की जांच के बाद, ए.सी.बी. करनाल की टीम ने 3 फरवरी 2025 को जाल बिछाया और थाना बरोदा परिसर में ही एस.आई. राजकुमार को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को पूरी पारदर्शिता के साथ गवाहों के समक्ष अंजाम दिया गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद ए.सी.बी. करनाल ने एस.आई. राजकुमार के खिलाफ थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज कर लिया है। ए.सी.बी. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।

Read More News…..