Inspector General of Police Kulvinder Singh IPS

पुलिस महानिरीक्षक Kulvinder Singh IPS ने संभाला पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल का कार्यभार

करनाल

Karnal : करनाल मंडल के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह आईपीएस(Kulvinder Singh IPS) ने वीरवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार संभाल लिया है। करनाल पहुंचने पर नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह IPS का पुलिस अधिकारियों व कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

बता दें कि 2005 बैच के IPS अधिकारी कुलविन्द्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल का कार्यभार संभालने से पहले हरियाणा शस्त्र पुलिस, मधुबन, करनाल के साथ-साथ राज्य अपराध शाखा, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले कुलविन्द्र सिंह विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल के साथ-साथ हरियाणा शस्त्र पुलिस, मधुबन, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला है।

Inspector General of Police Kulvinder Singh IPS - 2

नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह ने वीरवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल, मंडल, करनाल का कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में स्थित ब्रांचों का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक कुलविन्द्र सिंह ने कहा कि करनाल मंडल में उनकी पहली प्राथमिकता महिला विरूद्ध अपराध की रोकथाम, कानून एंव व्यवस्था को बनाए रखना, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना, भय भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाना, अपराधों पर नकेल कसना तथा पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास बनाए रखना रहेगी।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *