dead body

Karnal: नहर में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

करनाल

Karnal के काछवा रोड पर स्थित नहर में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव को नहर में तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

फिलहाल शव को पहचान के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की हत्या की गई है या यह आत्महत्या है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार के अनुसार शव की हालत से लगता है कि यह लगभग एक सप्ताह पुराना है। महिला का चेहरा बुरी तरह गल चुका है, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है। महिला ने लाल सूट पहना हुआ था, और उसके एक हाथ पर सितारों का टैटू तथा ‘R.K’ लिखा है, जबकि दूसरे हाथ पर ‘LOVE. R’ लिखा है और चांदी की तीन चूड़ियां हैं।

शव की दिशा और आगे की कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शव अंबाला या कुरुक्षेत्र की दिशा से बहते हुए करनाल पहुंचा है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस महिला की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें..