laapta

Karnal : महिला अपने 2 बच्चों के साथ संदिग्ध हालातों में लापता, परिजनों ने लगाए ये आरोप

करनाल

Karnal के आनंद विहार से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने महिला को भगा ले जाने की धमकी दी थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

लापता महिला की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की उम्र 25 साल है और उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा आठ साल का लड़का है और उससे छोटी एक लड़की है। मां ने बताया कि 14 मई को एक कॉलर ने धमकी दी थी कि वह उसकी बेटी को भगा ले जाएगा।

परिजनों ने बताया कि एक पड़ोस की महिला उनकी बेटी की आरोपी कॉलर से फोन पर बात करवाती थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी तरफ से सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारी उमेश ने बताया कि महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता है और एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। साथ ही एक महिला का भी इसमें हाथ हो सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें