haryana roadways

Karnal में स्टूडेंट्स ने किया रोडवेज बस पर पथराव, ITI छात्रों ने कंडक्टर से की हाथापाई

करनाल

हरियाणा में Karnal के घरौंडा में रेस्ट हाउस के नजदीक आईटीआई के छात्रों पर हरियाणा रोडवेज बस पर पथराव के आरोप लगे हैं। छात्रों ने न सिर्फ कंडक्टर के साथ हाथापाई की बल्कि महिला सवारियों के साथ भी बदसलूकी की। इतना ही नहीं बस के अंदर ही छात्रों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

छात्र बस पर पथराव करके हो गए फरार

घरौंडा बस स्टैंड पर बस रुकने के बाद बस आगे बढ़ी, तो उसे जबरन बीच में रुकवाया गया और बस रोकने के बावजूद भी छात्र बस पर पथराव करके फरार हो गए। बस का पिछला शीशा टूटा है, ग़नीमत रही कि किसी सवारी को कोई चोट नहीं लगी। छात्रों के हंगामा की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी पथराव के मामले सामने आए है।

Whatsapp Channel Join

आईटीआई के छात्रों की रोडवेज बस व पिकअप गाड़ी पर लटके हुए की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। जिसमें जान जोखिम में डालकर छात्र बसों पर लटकते है, जिस पर ना तो शासन की नजर है और न ही प्रशासन की। घरौंडा में हुई घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

चंडीगढ़ से पलवल जा रही थी बस

बुधवार की शाम हरियाणा रोडवेज के पलवल डिपो की बस चंडीगढ़ से पलवल जा रही थी। शाम को बस करनाल पहुंची। आईटीआई चौक से भारी संख्या में छात्र बस पर सवार हो गए। बस यात्री सन्नी, पवन कुमार, प्रमोद, श्याम सिंह व अन्य ने बताया कि छात्र बस पर इधर उधर खिड़की व दरवाजों पर लटके हुए थे।

छात्र आपस में कर रहे थे गाली गलौच

उन्होंने कहा कि छात्र आपस में गाली गलौच कर रहे थे। बस में महिलाएं भी सवार थी। घरौंडा बस स्टैंड पर बस रुकी थी, जिसमें से कुछ छात्र उतर गए थे, लेकिन कुछ छात्रों ने आगे उतरने की जिद की। बस चल पड़ी थी, छात्रों ने बीच रास्ते में ही बस को रूकवाने के लिए हो-हल्ला शुरू कर दिया। बस ड्राइवर ने बस भी रोक दी, लेकिन उसके बाद छात्र बस पर पथराव कर गए। जिससे बस का शीशा टूट गया।

आईटीआई के छात्र बस में मचा रहे थे उत्पात

बस परिचालक संजय ने बताया कि आईटीआई के छात्र बस में उत्पात मचा रहे थे। जिसकी वजह से महिला सवारियों को भी दिक्कत हो रही थी। छात्रों को कहा गया था कि आराम से खड़े रहे। उन्होंने बीच रास्ते में जबरदस्ती बस को रूकवाया। जिसकी वजह से हाथापाई थी हुई। आईटीआई के छात्रों के उत्पात का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार रोडवेज बसों के शीशे तोड़े गए है। पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।

अन्य खबरें पढ़ें….