Karnal

Karnal में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

करनाल

Karnal के तखाना गांव में झगड़ा सुलझाने गए युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई, जो दो बच्चों का पिता और पेशे से ड्राइवर था। शनिवार रात सन्नी अपने साले सुनील के बुलावे पर तखाना गांव गया था, जहां सुनील के पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था।

पुलिस को दिए ब्यान में सन्नी के भाई प्रिंस ने बताया कि गांव पहुंचने पर सन्नी ने झगड़े को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन तभी रूपेश, अमर, गोलू, प्रदीप, फूलो, राजबाला, बिट्टू, और नीरज ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सन्नी को पकड़ लिया, और अमर ने उस पर चाकू से वार किए, जिससे सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया।

8 आरोपियों पर केस दर्ज

Whatsapp Channel Join

गंभीर रूप से घायल सन्नी को तुरन्त तरावड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रिंस की शिकायत के आधार पर आठों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें..